यूथसैट
प्रमोचन दिनांक : 20.04.2011
यूथसैट, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के विश्वविद्यालयों और अनुसंधान विद्यार्थियों की भागीदारी के साथ तारकीय और वायुमण्डलीय अध्ययनार्थ एक संयुक्त भारत-रूसी उपग्रह है। 92 कि.ग्रा. के उत्थापन भार के साथ यूथसैट एक लघु उपग्रह है और भारतीय लघु उपग्रह (आई.एम.एस.) श्रृंखला में दूसरा है । सौर परिवर्तनशीलता और तापमण्डल-आयनमण्डल परिवर्तनों के बीच के संबंध का पता लगाना, यूथसैट मिशन का उद्देश्य है। यह उपग्रह तीन नीतभारों का वहन करता है, जिनमें से दो भारत के और एक रूस का हैं। एकसाथ वे पृथ्वी के ऊपरी वायुमण्डल के सम्मिश्र, ऊर्जा और गतिकी के अन्वेषण के लिए एक अद्वितीय और विस्तृत परीक्षण पैकेज गठित करते हैं।
इसके भारतीय नीतभार इस प्रकार हैं
1. आर ए बी आई टी (आयनमण्डलीय-टोमोग्राफी हेतु रेडियो बीकन) आयनमण्डल के समग्र इलेक्ट्रॉन मात्रा (टीईसी) के मानचित्रण के लिए ।
2. एल आई वी एच वाई एस आई (दलन -फलक की ओर देखनेवाला अति स्पेक्ट्रमी प्रतिबिंबित्र) 450-950 मि.मी. में पृथ्वी के ऊपरी वायुमण्डल (80 से 600 कि.मी.) की वायुदीप्ति का मापन करने के लिए ।
रूसी नीतभारः
एस ओ एल आर ए डी - एक्स और गामा किरण फ्लक्स सौर संस्फुट के कालिक और स्पेक्ट्रमी प्राचलों के साथ-साथ पृथ्वी के ध्रुवीय कैप क्षेत्रों में प्रभार कणों के अध्ययन के लिए ।
उत्थापन भार | 92 कि.ग्रा |
कक्षीय अवधि | 101.35 मि. |
आयाम | 1020 (अक्षनमन)x604 (लोटन) x1340 (पार्श्ववर्तन) एमएम3 |
अभिवृत्ति और कक्षा नियंत्रण | सूर्य और तारा संवेदकों का उपयोग करनेवाला 3-अक्षीय स्थिरीकृत पिण्ड, लघुकृत चुम्बकत्वमापी, लघुकृत जाइरो, सूक्ष्म प्रतिक्रिया चक्र और चुम्बकीय आघूर्णक |
पावर | 230 वा. जनन करनेवाला सौर व्यूह, एक 10. 5 ए एच लीथियम-आयन बैटरी |
यंत्रवाली | पैराफिन प्रवर्तक आधारित सौर पैनल नियंत्रण और विमोचन यंत्रवाली |
प्रमोचन दिनांक | अप्रैल 20, 2011 |
प्रमोचन स्थल | शार केन्द्र श्रीहरिकोटा भारत |
प्रमोचक राकेट | पी.एस.एल.वी.-सी16 |
कक्षा | वृत्तीय ध्रुवीय सूर्य तुल्यकाली |
अंतःक्षेपण पर कक्षा तुंगता | 822+20 कि.मी. (3 सिग्मा) |
कक्षा आनति | 98.731 डिग्री + 0.2 डिग्री |
मिशन कालावधि | 2 वर्ष |
