Monday, September 19, 2011

इसरो के वर्तमान कार्यक्रम


शुरू से, देश में अन्तरिक्ष क्रियाकलाप, टेलीविजन प्रसारण, दूरसंचार और मौसम विज्ञानीय उपयोग के लिए संचार उपग्रह और प्राकृतिक संसाधन के प्रबन्धन के लिए सुदूर संवेदन उपग्रहों के निर्माण और प्रमोचन के लिए क्षमता का विकास और आत्म निर्भरता पर ध्यान केन्द्रित किया है।
तदनुसार, भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने संचार सेवाओं के लिए भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इन्सैट) और प्राकृतिक संसाधनों के प्रबन्धन के लिए भारतीय सुदूर संवेदन (आई आर एस) उपग्रह नामक दो प्रमुख उपग्रह प्रणालियों, साथ ही, आई आर एस प्रकार के उपग्रहों के प्रमोचन के लिए ध्रुवीय उपग्रह प्रमोचक राकेट (पीएसएलवी) और इन्सैट प्रकार के उपग्रहों के प्रमोचन के लिए भू-तुल्यकाली उपग्रह प्रमोचक राकेट (जीएसएलवी) को सफलतापूर्वक प्रमोचन किया है।
  • उपग्रह
    • इन्सैट
    • आई आर एस
  • प्रमोचक रॉकेट
    • पीएसएलवी
    • जीएसएलवी
  • उपग्रह के उपयोग
    • सैटकॉम के उपयोग
    • सुदूर संवेदन के उपयोग
    • वी आर सी