मोबाइल उपग्रह सेवाएँ
2002 में इन्सैट-3सी और 2003 में जीसैट2 के प्रमोचन के साथ एक एस-बैंड उपग्रह सेवा (एमएसएस) इन्सैट प्रणाली में जोड़ी गई। एमएसएस के लिए सेवाओं की निम्न दो श्रेणीयों की पहचान की गई:
- भारतीय उद्योगों की सहभागिता से वाक्/डेटा संचार के लिए इन्सैट के साथ काम करने वाला एक छोटा सुवाह्य उपग्रह टर्मिनल विकसित किया गया है। यह टर्मिनल विशेषकर आपदाओं में जब संचार के अन्य साधन विफल हो जाते हैं, वाक् संचार के लिए उपयोगी होता है। भारत के किसी भी कोने से आपातकालीन संचार के लिए इसका उपयोग किया जा सकात है। टर्मिनल के प्रेषण और अभिग्रहण आवृत्तियाँ एस-बैंड में हैं।
- सुवाह्य टर्मिनल को उपग्रह चैनल के ज़रिए केंद्रीय हब स्टेशन में ईपीएबीएक्स के साथ जोड़ा जाता है और इसलिए इसे ईपीएबीएक्स का विस्तार माना जा सकता है तथा किसी भी उपग्रह टर्मिनल और ईपीएबीएक्स पर स्थानीय टेलीफ़ोन के बीच कॉल किया जा सकता है। केंद्रीय हब स्टेशन सैक, अहमदाबाद में अवस्थित है।